Friday, March 13, 2020

भारत में इन्टरनेट और यूट्यूब की बढ़ती सनक | Increasing Craze of Internet and YouTube in India

प्रस्तावना

आज के दौर में इन्टरनेट का इस्तेमाल शिक्षा अथवा किसी भी विषय की जानकारी हासिल करने, आन-लाइन ख़रीदारी एवं मनोरंजन इत्यादि विभिन्न क्षेत्रों में किया जाता है. जीवन का शायद ही कोई ऐसा आयाम बचा हो जहाँ इन्टरनेट का उपयोग न होता हो. वस्तुतः इन्टरनेट की दुनिया आज बहुत आगे निकल चुकी है. 

दुनिया  में इंटरनेट एवं यूट्यूब  इत्यादि का इस्तेमाल - कुछ तथ्य

www.statista.com वेबसाईट पर J. Clement ने 3 फ़रवरी, 2020 को प्रकाशित अपने पोस्ट Worldwide digital population as of January 2020 [1] में लिखा है कि जनवरी 2020 में दुनिया में लगभग 4.54 बिलियन [45,400 लाख] लोग इन्टरनेट यूज़र्स थे और वे वैश्विक जनसंख्या का 59% हिस्सा थे तथा इन्टरनेट इस्तेमाल की रैंकिंग के मामले में चीन, भारत एवं अमरीका का शुमार  शीर्ष के तीन देशों में होता है.

www.statista.com पर उपलब्ध Online Video & Entertainment - Statistics and Market Data on Video & Entertainment [2] के अनुसार गूगल (Google) के स्वामित्व वाला यूट्यूब दुनिया भर में सबसे लोकप्रिय ऑनलाइन वीडियो प्लेटफार्मों में से एक है। हाल के अध्ययनों से पता चलता है कि मोबाइल उपकरणों के माध्यम से यूट्यूब सामग्री की एक चौथाई खपत होती है। अमरीका (USA) में, 'यूट्यूब का सक्रिय मोबाइल वीडियो विस्तार' (YouTube’s Active Mobile Video Reach) लगभग 33 प्रतिशत है। लोकप्रिय यूट्यूब चैनलों में कॉमेडी, ब्लॉग व्यक्तित्व और संगीत शामिल हैं। 


भारत में इंटरनेट एवं यूट्यूब  इत्यादि का इस्तेमाल - कुछ महत्वपूर्ण  तथ्य

दुसरे विकसित देशों की तरह भारत में भी इन्टरनेट ने लोगों के जीवन पर काफ़ी असर डाला है. 17 जनवरी, 2020 को Statista Research Department ने अपने पोस्ट Internet usage in India - Statistics & Facts [3] में लिखा है कि भारत में 'जनसंख्या प्रतिशत' के हिसाब से इन्टरनेट यूज़र्स की संख्या अभी भी बहुत कम होने के बावजूद 560 मिलियन [5,600 लाख] हो चुकी है, इसके साथ ही आनलाइन मार्केट में भारत का स्थान चीन के बाद दूसरे नम्बर पर आता है. आगे लिखा है कि 2021 आने-आने तक भारत में इन्टरनेट यूज़र्स की संख्या 600 मिलयन [6,000 लाख] को भी पार कर जायेगी. कल्पना कीजिये कि तब क्या होगा, जब  भारत में 'प्रतिशत के हिसाब से 'इन्टरनेट उपभोगकर्ताओं' की संख्या' बहुमत आबादी को भी पार कर जायेगी. 

Yourstory.com पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार भारत में पहले से ही यूट्यूब के 245 मिलियन मासिक सक्रिय उपयोगकर्ता हैं, और यह देश की 'इन्टरनेट आबादी' का 80-85 प्रतिशत है, जो भारत को अपने शीर्ष वैश्विक बाजारों में से एक बनाता है। [4] जब उपभोक्ताओं द्वारा इन्टरनेट पर किये जाने वाले ख़र्च करने की बात आती है, तो देखा गया कि 'भारतीय इन्टरनेट उपभोगता', वीडियो-स्ट्रीमिंग ऐप के लिए पैसों का भुगतान करना पसंद करते हैं। नेटफ्लिक्स यहां सबसे अधिक डाउनलोड की जाने वाली पेड ऐप थी, जिसके बाद टिंडरहॉटस्टार और बिगो-लाइव थे। समय बिताने के मामले में, यूट्यूबहॉटस्टार और जियो-टीवी शीर्ष ऐप के रूप में उभरे। [5] 
 
यूट्यूब भारत में साल-दर-साल नए मील के पत्थर पार करता जा रहा है. The Economic Times ने 10 December, 2019 को प्रकाशित अपने न्यूज़-आईटम में लिखा है कि यूट्यूब ने 265 मिलियन [2,650 लाख] मासिक सक्रिय उपयोगकर्ताओं को रिकॉर्ड किया और 2019 में लगभग 300 से अधिक भारतीय यूट्यूब रचनाकारों (YouTube Creators) के 1200 से अधिक चैनलों ने 1 मिलियन [यानी 10 लाख] ग्राहकों की संख्या को पार कर लिया, इनमें से लगभग 10% चैनलों की संख्या महिला यूट्यूब रचनाकारों की थी. [6]

भारत में जूनून की हद तक बढ़ते जा रहे यूट्यूब, सोशल मीडिया एवं इन्टरनेट के इस्तेमाल के सकारात्मक एवं नकारात्मक पहलू दोनों ही हैं. यह भी एक गहन शोध का विषय है. 

आपको यह ब्लॉग कैसा लगा? अपनी बहुमूल्य राय अपने कमेंट्स के ज़रिए हमें ज़रूर दें. 

-- शोध एवं लेख --
(सलाहुद्दीन अंसारी)
Salahuddin Ansari

Readings and References:
[1] https://www.statista.com/statistics/617136/digital-population-worldwide/
[2] https://www.statista.com/markets/424/topic/542/online-video-entertainment/
[3] https://www.statista.com/topics/2157/internet-usage-in-india/
[4] https://yourstory.com/2019/03/youtube-india-thriving-content-economy-yi37d6xy4u
[5] https://yourstory.com/2019/01/india-netflix-top-paid-app?utm_pageloadtype=scroll
[6] https://economictimes.indiatimes.com/industry/media/entertainment/youtube-in-india-has-over-265-mn-monthly-active-users-1200-channels-with-1-mn-subs/articleshow/72456212.cms

कृपया हमारा ब्लॉग "अपनी ज़ाती किताबों से महरूम हिन्दुस्तान का अज़ीमुश्शान शायर 'ग़ालिब'" भी पढ़ें

https://www.amazon.in/Salahuddin-Ansari/e/B0859VGL3X/ref=dp_byline_cont_ebooks_2